चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
कपासन
कपासन क्षेत्र के काछिया खेड़ी गांव में खेत पर जाने के रास्ते के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर खूनी संघर्ष
हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया।
इस हिंसक झड़प में दो महिलाओं सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल कपासन उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कपासन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों गुटों के बीच खेत तक जाने वाले रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जो फिलहाल न्यायालय में भी विचाराधीन है। इसी पुराने विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया।
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





