चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
चित्तौड़गढ जिले हालही में किसानों के साथ नारकोटिक्स विभाग द्वारा की जा रही कथित कार्रवाई के विरोध में अफीम किसान संघर्ष समिति के बैनर तले जिला कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू
किया गया। हाल के दिनों में नारकोटिक्स विभाग द्वारा किसानों के खिलाफ की जा रही कार्रवाइयों से किसान वर्ग भयभीत हो गया है। इस तरह की कार्रवाइयों के कारण किसान एनडीपीएस एक्ट जैसे कड़े कानून के डर से अपने जेवर और संपत्ति बेचकर पैसे देने को मजबूर हो रहे हैं। धरने में किसानों ने मांग की कि जब तक अफीम की आधिकारिक तोल नहीं हो जाती, तब तक किसानों के घरों पर छापेमारी नहीं की जाए। साथ ही यदि कार्रवाई करनी ही है तो रोजाना अफीम की तोल की व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





