चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया कपासन
पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में आज एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां जूट के थैलों का निःशुल्क वितरण और मिनी जेटिंग मशीन का लोकार्पण किया गया।
कपासन नगर में पर्यावरण को बचाने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सब्जी मंडी परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन लाल जीनगर और निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी की मौजूदगी रही।
इस दौरान विधायक जीनगर ने आमजन को संबोधित करते हुए प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह त्यागने की अपील की और लोगों को निःशुल्क जूट के थैले वितरित किए।
साथ ही, ‘मिनी जेटिंग मशीन’ का भी शुभारंभ किया गया, जो नगर के सार्वजनिक शौचालयों और यूरिनल की नियमित व प्रभावी सफाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिले में अब तक की यह पहले मशीन है जो कपासन नगर पालिका द्वारा क्रय की गई है!
नगर मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि यह मशीन स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी।
वहीं नगर अध्यक्ष राज विजयवर्गीय ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ कपासन का सपना जनसहभागिता से ही साकार होगा।
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की इस पहल को कपासन में सराहना मिल रही है
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





