कीचड़ में कमल जगह उग रहा है अवैध अफीम का पौधा,जिम्मेदार कौन।

SHARE:

चितौडगढ
नरेन्द्र सेठिया
कीचड़ में कमल जगह उग रहा है अवैध अफीम का पौधा,जिम्मेदार कौन।

भादसोड़ा उपतहसील कि जमीन पर उग रहा अवैध अफीम का पौधा जिम्मेदार कौन???
किचड में कमल खिलते तो सभी ने देखा लेकिन किचड में अफिम खिलते पहली बार देखा है ।
भादसोड़ा उप तहसील कि जमीन पर नाली का गंदा पानी जाता है, जिससे परिसर में वहां अफिम का एक पौधा इतना बडा हो गया कि उस पर फुल खिल गया है,ओर डोडा आने लग गया है ।
अब सवाल यह उठने लगा है की क्या जिम्मेदारो की नजरे इस फूल पर नही पड़ी या अवैध अफीम के फूल की खुशबू पसंद आगयी है।
उप तहसील कि जमीन पर अफिम का पौधा उगना उपतहसील के नाक के नीचे उगना आखिर किस ओर ध्यान है प्रशासन का ??
अगर यही पौधा किसी आम इंसान के खेत, जमीन या किसी के घर आंगन में होता तो पुलिस व प्रशासन एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लेती लेकिन ये पोधा खुली चुनौती दे रहा है आखिर ऐसा क्यों???
एक कहावत है कि आखिर बिल्ली के गले मे घण्टी बांधे तो बांधे कोंन

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment