चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा
रेवलिया कलां में स्थित चामुंडा माता मंदिर का दान पात्र खोला गया दान पत्र से 32 हजार 440 रुपए प्राप्त हुए। इस अवसर पर राधेश्याम व्यास, ठा चैन सिंह पंवार, होकमसिंह सतखंडा, भागीरथ प्रजापत, जमनालाल गाडरी, दुर्गा शंकर व्यास, शिव शर्मा, रोशन वैष्णव, कृष्ण कांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
और साथ ही माताजी के मंदिर पर चैत्र नवरात्रि घट स्थापना पंडित राधेश्याम व्यास के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि व्रत पूजा पाठ के साथ की गई। और घटस्थापना के दौरान शिष्यों के द्वारा भी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पाठ किया गया । कृष्ण कांत शर्मा की तरफ से नवरात्रि घटस्थापना की गई।
नौ दिन तक नव रात्रि जागरण और 27 मार्च को भजन संध्या रामनवमी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मेवाड़ के ख्यातनाम कलाकारों सत्यनारायण चिकारड़ा, दुर्गेश मेवाड़ी, उंकार पंचदेवला, नारायण सेन , सुरेश आचार्य , देवीलाल राव और कलाकारों एवं भक्त जनों के द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





