चितौडगढ खबर लोकेशन- सांवलियाजी
नरेन्द्र सेठिया
श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 6 करोड़ 92 लाख 17 हजार 500 रुपए,
पहले चरण की गणना का हुआ समापन
चितौडगढ जिलें के सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 6 करोड़ 92 लाख 17 हजार 500 रुपए। ज्ञात हो की प्रतिमाह कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला जाता है। इसी क्रम में बुधवार को कृष्णपक्ष चतुर्दशी के पावन पर्व पर भगवान श्री सांवलिया सेठ की राजभोग की आरती के बाद चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर व मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम, मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, पवन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय राजेंद्र सिंह सहित मंदिर मंडल के आलाधिकारी, कर्मचारी तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी का भंडार खोला गया। बुधवार को भंडार से प्राप्त राशि के पहले चरण की गणना की गई। जिसमें 6 करोड़ 92 लाख 17 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना 19 मार्च को दूसरे चरण के रूप में की जाएगी। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना व भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





