भारत विकास परिषद फालना बाली शाखा की वार्षिक साधारण सभा आयोजित पारीक बने अध्यक्ष।

SHARE:

भारत विकास परिषद फालना बाली शाखा की वार्षिक साधारण सभा आयोजित पारीक बने अध्यक्ष

फालना,पाली
स्थानीय फालना बाली भारत विकास परिषद की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन एडवेंट कॉलेज में किया गया जिसमें भारत विकास परिषद फालना बाली शाखा के करीब 80 परिवारों ने अपनी भागीदारी की
कार्यक्रम की शुरुआत होली स्नेह मिलन व विभिन्न पारिवारिक मनोरंजक कार्यक्रमो के साथ हुई साधारण सभा मे वर्ष भर का प्रतिवेदन सचिव पूनम सिंह राजपुरोहित ने प्रस्तुत किया वार्षिक आय व्यय ब्यौरा कोषाध्यक्ष मांगीलाल परमार ने प्रस्तुत किया जिसकी अनुमोदना सदन द्वारा की गई वर्ष भर परिषद के कार्यो में सहयोग करने वाले सदस्यों संस्थाओं का सम्मान किया गया अंत मे चुनाव अधिकारी गजेंद्र सिंह राणावत द्वारा आगामी सत्र2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव करवाये गए जिनमे सर्वसम्मति से अद्यक्ष श्रीगोपाल पारीक सचिव पूनम सिंह राजपुरोहित एवं कोषाध्यक्ष मांगीलाल परमार को नियुक्त किया गया
पारीक ने सभी सदस्य परिवारों का आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर बिजल मेहता, मोनिका अग्रवाल, अर्चना गुप्ता, व टीकम सोलंकी परिवारो ने परिषद की सदयस्ता ग्रहण की

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment