अयोध्या पहुंचीं मशहूर ड्रेस डिजाइनर निशा रामानंद सागर, प्रभु श्रीराम का लिया आशीर्वाद
अयोध्या।
प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में आज प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक रामायण के निर्माता रामानंद सागर के परिवार की सदस्य और बॉलीवुड की मशहूर ड्रेस डिजाइनर निशा सागर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेने पहुंचीं।
अयोध्या में स्थित अयोध्या के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए निशा रामानंद सागर ने कहा कि उनके पिता ने रामायण जैसा ऐतिहासिक धारावाहिक बनाया, जिसे दुनिया के हर कोने में लोगों ने देखा और सराहा।
उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर उन्हें अत्यंत आध्यात्मिक अनुभूति हुई। यहां पहुंचकर ऐसा महसूस हुआ जैसे वे अपने ही घर और अपने ही देश में आ गई हों। प्रभु श्रीराम की नगरी में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
निशा रामानंद सागर ने कहा कि रामायण केवल एक धारावाहिक नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और मर्यादा का प्रतीक है, जिसने पीढ़ियों को धर्म और संस्कार से जोड़ने का कार्य किया है। अयोध्या पहुंचकर उन्होंने प्रभु श्रीराम से देश-दुनिया की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





