राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में 15बालिकाओं को साईकिलें वितरित।

SHARE:

राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में 15बालिकाओं को साईकिलें वितरित।
सादड़ी 14मार्च।

स्थानीय सेठ मोतीलाल एवं सेठ हीराचंद जी परमार राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बारली सादड़ी में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली, संस्था प्रधान मीठालाल, पार्षद रमेश कुमार प्रजापत, समाजसेवी मांगीलाल सगरवंशी व सेवानिवृत शिक्षक कानाराम अरुण के सानिध्य में कक्षा 9में अध्ययनरत 15बालिकाओं को राजस्थान सरकार की ओर से निःशुल्क साइकिल वितरित की गई।
संस्था प्रधान मीठालाल ने बताया कि इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने बालिका शिक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा बालिकाओं को नियमित विद्यालय आने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्राध्यापक सुमन सोनी, चंद्रशेखर जोशी, कमलेश कुमार, महिपाल, उर्मिला शर्मा, ओमप्रकाश, रायसिंह लोढ़ा,अंतिमा यादव, प्यारी कुमारी कविता कुमारी महेंद्र कुमार सेन भावेश कुमार व अभिभावक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9में अध्ययनरत बालिकाओं को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरित की जाती है।सत्र 2025-26में कक्षा 9में अध्ययनरत बालिकाओं को साईकिलें दी जानी है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment