युवाओं को मिलेगा आधुनिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण।

SHARE:

जीडी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी का भव्य उद्घाटन
विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा आधुनिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण

अयोध्या।जनपद में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कौशल विकास और आधुनिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के रूप में ‘जीडी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी’ का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर गोंडा के विधायक प्रतीक भूषण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ कात्यायनी हॉस्पिटल के निदेशक सुदीप भूषण सिंह, जीडी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी के सीईओ मोहित मेहरा तथा हनुमानगढ़ी के महंत हेमंत दास की गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्थान की निदेशक डॉ. राजश्री सिंह और डॉ. निशी सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।कार्यक्रम के दौरान संस्थान के मैनेजर अमित सिंह और केंद्राध्यक्ष डॉ. अंकित स्वरूप ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और एकेडमी की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी।
युवाओं के लिए कौशल विकास पर जोर
अपने संबोधन में विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आज के समय में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण संस्थान युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगे।
वहीं, एकेडमी के सीईओ मोहित मेहरा ने बताया कि जीडी गोयनका ग्रुप पिछले लगभग 30 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। देशभर में इसके 100 से अधिक केंद्र और 500 से ज्यादा इंडस्ट्री पार्टनर्स हैं। उन्होंने कहा कि इस एकेडमी के माध्यम से युवाओं को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे अपने कौशल और बौद्धिक क्षमता को विकसित कर सकेंगे।
इन कोर्सों में मिलेगा प्रशिक्षण
एकेडमी में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कई पेशेवर कोर्स संचालित किए जाएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से-
मेडिकल लैब टेक्नीशियन (B.Voc LT)ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट,रेडियोलॉजी टेक्नीशियन,कार्डियक केयर टेक्नीशियन,इमरजेंसी टेक्नीशियन,डायलिसिस टेक्नीशियन,उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment