चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा में दुर्गा वाहिनी की शाखा प्रारंभ।
श्री कृष्ण आदिनाथ गौशाला भादसोड़ा में पिछले एक सप्ताह से 6 वर्ष से लगाकर 15 वर्ष तक की 30 से 35 तरुण बालिकाएं प्रतिदिन 6:00 से 8:00 तक “स्मार्ट एंड अलर्ट ग्रुप” के तहत दण्ड प्रहार, कराटे, मुष्टिका मार, आत्मरक्षा के गुर शिक्षिका पूजा सोनी के नेतृत्व में नियमित संचालित है आज दिनांक 12 मार्च 2026 को मुझे भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया और मार्गदर्शन हैतू विशेष आग्रह किया था आज प्रत्यक्ष वहां उन छोटी वाली तरुण बालिकाओं का दंड अभ्यास, मुष्टिका प्रहार देखकर बहुत प्रभावित हुआ विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से आगामी दुर्गावाहिनी वर्ग में प्रशिक्षण हेतु विचार विमर्श किया गया शिक्षिका के रूप में इन तरुण बालिकाओं को प्रशिक्षण देने वाली संयोजिका पूजा सोनी के साथ प्रतिज्ञा, रिया सोनी का भी सहयोग रहता हैं, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्यार चंद सेन द्वारा उपरणा एवं तलवार भेंट कर शिक्षिका एवं टीम को सम्मानित किया गया एवं जिला अध्यक्ष द्वारा आगामी होने वाले कार्यक्रम में संगठन एवं संपूर्ण ग्रामवासियों से अधिक से अधिक तन मन धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया गया
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





