हवाला माताजी का गैर मेला 11 से सारी तैयारियां पूरी।

SHARE:

हवाला माताजी का गैर मेला 11 से सारी तैयारियां पूरी।

घाणेराव,पाली

घाणेराव के हवाला माताजी गैर मेला बुधवार व गुरुवारबको आयोजित होगा। जिसमें श्री करुणाकरण दास जी महाराज महंत कालाटुक आश्रम व बाबा धूनी आश्रम के महंत देवीदासजी महाराज के सान्निध्य में होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि बाली विधायक व पूर्व मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत,विशेष अतिथि चंद्रशेखर मेवाड़ा सरपंच घाणेराव,उपसरपंच दिनेश आदिवाल व माताजी के भोपाजी ख़तराम जी चौधरी होंगे।

पहले दिन रात्री कार्यक्रम में हितेश रामावत एंड पार्टी के बेनर तले भजन गायक व गायिका  व अन्य कलाकार धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम की व्यवस्था में,जीवाराम,मोडाराम,अमराराम,रमेश,चेलाराम एल,दिलीप, हंसाराम,भोलाराम सहित कई कार्यकर्ता जुटे हुए है। कार्यक्रम में हवन यज्ञ,भजन संध्या गैर नृत्य व महा प्रसादी का आयोजन होगा। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों की व्यवस्था स्वजातीय भामाशाहों की और से की गई है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment