फालना में पुनः प्रारम्भ होगा श्री पार्श्वनाथ उम्मेद उच्च माध्यमिक विद्यालय।

SHARE:

फालना में पुनः प्रारम्भ होगा श्री पार्श्वनाथ उम्मेद उच्च माध्यमिक विद्यालय।
_कक्षा 6, 9 एवं 11 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित—————————
फालना। *गोड़वाड़ क्षेत्र के सबसे प्राचीन एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक *श्री पार्श्वनाथ उम्मेद उच्च माध्यमिक विद्यालय, फालना* *नए उत्साह, नई ऊर्जा और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ पुनः प्रारम्भ होने जा रहा है। यह विद्यालय *श्री पार्श्वनाथ उम्मेद जैन शिक्षण संघ* *द्वारा संचालित है और लंबे समय से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता रहा है*
*संस्था प्रबंधन के अनुसार आगामी *शैक्षणिक सत्र 2026–27* *के लिए *हिंदी माध्यम* *के विद्यार्थियों के लिए *कक्षा 6, 9 एवं 11 (विज्ञान व कला वर्ग)* *में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। विद्यालय में अनुभवी, उच्च शिक्षित एवं समर्पित शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा*
*संस्था द्वारा बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए *मेरिट आधारित छात्रवृत्ति योजना* *भी शुरू की गई है। छात्रवृत्ति के माध्यम से विद्यार्थियों को शुल्क में *80 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक की राहत* *प्रदान की जाएगी। कक्षा 6 और 9 के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दी जाएगी, जबकि कक्षा 11 के विद्यार्थियों को 10वीं बोर्ड के अंकों के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। परीक्षा परिणाम के आधार पर प्रत्येक कक्षा में *प्रथम 40 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति* *प्रदान की जाएगी*।

*विद्यालय प्रशासन के अनुसार *कक्षा 6 के लिए छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा 23 मार्च 2026* *को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एसपीयू स्कूल, फालना में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में हिंदी, गणित, अंग्रेजी और पर्यावरण विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे*
*इसी प्रकार *कक्षा 9 के लिए आठवीं बोर्ड के अंकों के आधार पर छात्रवृत्ति* दी *जाएगी, साथ ही विद्यार्थियों की योग्यता जांच के लिए मौखिक परीक्षा भी ली जा सकती है। वहीं *कक्षा 11 (विज्ञान व कला वर्ग) में प्रवेश के लिए 10वीं बोर्ड के परिणाम* *के बाद आवेदन स्वीकार किए जाएंगे*
*संस्था प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय में *सीमित सीटों* *के कारण *प्रत्येक कक्षा में अधिकतम 40 विद्यार्थियों को ही छात्रवृत्ति* *प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति के अतिरिक्त नामांकन शुल्क के रूप में प्रतिवर्ष 1000 रुपये जमा कराने होंगे*

*संस्था अध्यक्ष अरविन्द राणावत तथा संस्था सचिव शान्तिलाल बोकडिया ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर आवेदन करें*

*अधिक जानकारी के लिए अभिभावक *संस्था कार्यालय, स्कूल कैंपस, कॉलेज रोड, फालना* *से संपर्क कर सकते हैं या *मोबाइल नंबर 7665430048 तथा 9571795983* *पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment