मादक पदार्थ तस्करी में दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

मादक पदार्थ तस्करी में दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार।
*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्यवाही।*

चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थों की तस्करी में दो साल से फरार आरोपी को मंगलवाड थाना पुलिस ने ब्यावर जिले के जैतारण से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 25.12.2023 को मंगलवाड थाना पुलिस ने दौराने नाकाबन्दी मंगलवाड चौराहा से चितौडगढ रोड पर हाईवे ब्रीज पुलिया के पास सुरजाराम पुत्र पेमाराम बावरी निवासी निम्बोल थाना जैतारण जिला ब्यावर के कब्जेशुद्धा तीन कपडे के बैगों से 28 किलो 370 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया था एवं मोटरसाईकिल चालक राकेश बावरी मोटरसाईकिल लेकर मौके से भाग गया।
पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कर तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान *ऑपरेशन त्रिनेत्र* के तहत एएसपी सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवान लाल पु.नि. व थाना के कानि. श्रीभान सिंह, राकेश कुमार व बलराम द्वारा 25.12.2023 को मौके से फरार वांछित आरोपी राकेश पुत्र छगाराम बावरी निवासी मुसलमानों का बास, देवरिया पुलिस थाना जैतारण जिला ब्यावर को जैतारण से गिरफतार कर अनुसंधान किया जाकर बाद अनुसंधान आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
आरोपी राकेश बावरी के विरूद्ध पूर्व में चोरी एवं लूट के कुल 04 प्रकरण थाना जैतारण जिला ब्यावर पर दर्ज होकर जैर ट्रायल है।
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment