रामाय सेवा ट्रस्ट व परमहंस महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आज होगा रंगोत्सव कार्यक्रम
परमहंस महाविद्यालय परिसर में आज सजेगा रंगोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
अयोध्या ।रामाय सेवा ट्रस्ट एवं श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय, विद्याकुंड, अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में परमहंस महाविद्यालय परिसर में रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 8 मार्च 2026 को दोपहर 1:00 बजे से किया जाएगा। इस कार्यक्रम की जानकारी रामाय सेवा ट्रस्ट की प्रबंधिका एवं समाजसेविका श्रीमती वंदना उपाध्याय ने दी।
उन्होंने बताया कि रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन पिछले वर्ष से किया जा रहा है और इस वर्ष भी इसे और अधिक व्यापक रूप से आयोजित करने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें घर से लेकर समाज और कार्यक्षेत्र तक महत्वपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता के प्रति जागरूक करना है।श्रीमती वंदना उपाध्याय ने कहा कि आज के समय में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है, ऐसे में उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना अत्यंत आवश्यक है। रंगोत्सव जैसे कार्यक्रम महिलाओं को एक मंच प्रदान करते हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा, विचार और अनुभव साझा कर सकती हैं।इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, संवाद सत्रों और प्रेरक विचार-विमर्श का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम में क्षेत्र की कई सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद और बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया जाएगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





