नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का विद्यालय में सम्मान।
अयोध्या। माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि राधेश्याम त्यागी एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने संगठन के लिए वर्षों तक निष्ठा से कार्य किया है। उनके नेतृत्व में जिला संगठन और मजबूत होगा।इस मौके पर ज्ञानेंद्र पाठक, ओम प्रकाश पांडेय, पुष्कर दत्त तिवारी, अमित पांडे, केशवराम पाल, प्रेमप्रकाश पांडेय, संतोष मौर्य, प्रवेश यादव, सुरेंद्र पांडेय, शिवकेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 28





