श्री सांवलिया सेठ के फागोत्सव में उमडा जनसैलाब।

SHARE:

चितौडगढ खबर लोकेशन- सांवलियाजी
नरेन्द्र सेठिया

श्री सांवलिया सेठ के फागोत्सव में उमडा जनसैलाब।

हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर ठाकुरजी के संग खेली होली,
धूमधाम के साथ मनाया फूलडोल महोत्सव

सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के दरबार में फूलडोल फागोत्सव महोत्सव बड़े ही धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांवरा के संग होली खेलने को लेकर हजारों श्रद्धालुओं ने सांवलियाजी पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के संग फाग खेला। दोपहर 12 बजे बाद भगवान श्री सांवलिया सेठ की राजभोग की आरती के बाद ठाकुरजी के मंदिर से ठाकुरजी की विशाल शोभायात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें चांदी के छोटे रथ में ठाकुरजी के बाल स्वरूप को विराजित कर नगर भ्रमण करवाया गया। दोपहर बाद भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर से ठाकुरजी की विशाल शोभायात्रा प्रारंभ हुई जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेते हुए रंग बिरंगी गुलाल उड़ाते हुए ठाकुरजी के संग होली खेली। शोभायात्रा गाडरी मोहल्ला, घाटी चौक, होली चौक, कुम्हारों का मोहल्ला, नीम चौक, घड़ी का देवरा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर मार्ग होते हुए शाम को 4 बजे पुनः भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के समापन पर भगवान श्री सांवलिया सेठ की महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment