ईमानदारी का परिचय देते हुए 3 लाख रुपए कीमत का ब्रेसलेट लौटाया।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ कस्बें के ईमानदारी का परिचय देते हुए 3 लाख रुपए कीमत का ब्रेसलेट लौटाया। व्यापारियों ने स्वागत किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भादसोड़ा कस्बे के जौहरी सावन सोनी फतेह नगर से भादसोड़ा आ रहे थे रास्ते में कुथना गांव में उनका दो तोला सोने का ब्रेसलेट गिर गया सोनी जब भादसोड़ा घर पहुंचे तो उनको पता चला कि उनका सोने का ब्रेसलेट कहीं गिर गया। वह बाइक लेकर हीरा जी का खेड़ा तक ढूंढने भी गए परंतु उनका अपन सोने का ब्रेसलेट नहीं मिला। उनका गिरा हुआ ब्रेसलेट कूथना निवासी पन्नालाल शर्मा को कूथना में ही रास्ते में पड़ा मिला। उन्होंने कुछ लोगों को रास्ते में पड़ा हुआ सोने का ब्रेसलेट मिलने की बात कही। इस पर दो दिन बाद सावन सोनी को गोविंद सोनी के द्वारा सूचना प्राप्त हुई। पहचान और सत्यापन होने के बाद 3 लाख कीमत का सोने का ब्रेसलेट पन्नालाल शर्मा ने सावन सोनी को दे दिया गया। इस बात से और उनकी ईमानदारी को देखते हुए भादसोड़ा कस्बे के व्यापारीयो एवं ग्रामीणों के द्वारा उनकी ईमानदारी का परिचय देने पर प्राचीन सांवलिया जी मंदिर में पन्नालाल शर्मा को ऊपरना ओडा कर के उनका स्वागत किया और उनका धन्यवाद किया। इस समय मंदिर मंडल के अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर रमेश अग्रवाल लोकेश दर्जी नूतन ओझा सत्यनारायण सोनी गोविंद सोनी उमेश सेन बिरजू सरावगी अनिल नाहर एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment