पुलिस अधिकारियों व जवानों ने मनाई होली।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

पुलिस अधिकारियों व जवानों ने मनाई सौहार्दपूर्ण पुलिस होली।
*एसपी व जिला कलेक्टर सहित अधिकारियों ने जवानों के साथ खेली होली।*

चित्तौड़गढ़, 05 मार्च 2026। जिले में होली एवं अन्य त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा लगातार कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया गया।
इसी क्रम में होली के अगले दिन पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिकारियों एवं जवानों के साथ धूमधाम से पुलिस होली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने पुलिस जवानों के साथ गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment