11 किलो 930 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार।

SHARE:

*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत निकुम्भ थाना पुलिस की कार्यवाही।*
11 किलो 930 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार एवं माल प्राप्त करने वाला डिटेन।

चित्तौड़गढ़। जिले की निकुम्भ थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए गश्त के दौरान 11 किलो 930 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार एवं सप्लाई प्राप्त करने वाला आरोपी उदयपुर से डिटेन किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह तथा वृत्ताधिकारी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी निकुम्भ रामसिंह उ.नि. थाने के पुलिस जाप्ता हैडकानि. उगमाराम, कानि. कमलेश, थानसिंह, सन्दीप, सूर्यपालसिंह व सम्पत के साथ गश्त करते हुए निकुम्भ से निम्बाहेडा रोड पर मालनखेडी पहुंचे जहां एक व्यक्ति पीठ पर एक चौकडीदार मटमैले रंग का बैग लटकाये मिला जो पुलिस जाप्ता को बावर्दी देख भागने का प्रयास किया, जिसको पुलिस जाप्ता द्वारा घेरा देकर रोका तथा नाम पता पूछा तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम ईश्वरलाल पुत्र रोडीलाल वंजारा उम्र 24 साल निवासी बावडा थाना मनासा एमपी होना बताया। आरोपी के कब्जेशुदा चौकडीदार मटमैले रंग के बैग के अन्दर एक प्लास्टिक की थैली में पिसा हुआ कुल 11 किलो 930 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला जिसे जप्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। मामले में ईश्वरलाल बंजारा को गिरफ्तार किया जाकर जब्त शुदा अवैध अफीम डोडा चूरा के सम्बन्ध में पुछताछ की गई तो ईश्वरलाल द्वारा बताया गया कि यह डोडा चूरा बाडमेर राणीखेडा गांव निवासी कालाराम पुत्र विरमाराम जाती रैबारी थाना सदर बाडमेर को उदयपुर में दिया जाना था। इस पर निकुम्भ पुलिस टीम द्वारा जाल बिछाकर डोडा चूरा प्राप्त करने आया कालाराम रैबारी को उदयपुर फतेह स्कूल के पास से धर दबोचा।
मामले के अनुसंधान कर्ता मुकेश कुमार आरपीएस (प्रोबेशनर) थानाधिकारी थाना डूंगला द्वारा पूछताछ कर अनुसंधान किया जा रहा है। दोनो से पूछताछ में यह सामने आया कि वर्तमान में पुलिस नाकाबन्दी की सख्ती होने से अलग अलग बसे बदलकर मादक पदार्थ बाडमेर तक पहुंचाया जा रहा है। जिसमें सप्लायर द्वारा एमपी से उदयपुर बस स्टैण्ड पर देना सामने आया है। दोनो से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment