फरार आरोपी व दो गैरसायल 2 लाख 98 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार।

SHARE:

मादक पदार्थों की तस्करी में फरार आरोपी व दो गैरसायल 2 लाख 98 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार।
*ऑपरेशन “त्रिनेत्र” के तहत कार्यवाही।*

चित्तौड़गढ़, 25 फरवरी। पुलिस थाना कनेरा ने ऑपरेशन “त्रिनेत्र” तहत कार्यवाही करते हुऐ पाली जिले के एनडीपीएस एक्ट के पुराने मामले मे फरार सप्लायर को गिरफतार कर 2 लाख 98 हजार 200 रूपये जब्त कर साथी दो गैर सायलो को गिरफतार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक उदयपुर रेन्ज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व वांछित आरोपियों के विरुद्ध चलाये जा रहे *ऑपरेशन त्रिनेत्र* के अंतर्गत कार्यवाही हेतु एएसपी चित्तौडगढ़ सरिता सिंह एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपविजन मे थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह उनि के निर्देश पर पुलिस थाना कनेरा के एएसआई बालमुकन्द, महेन्द्र कुमार, कानि. रेवताराम, सुनिल चौधरी व अबरार द्वारा दौराने नाकाबन्दी दो व्यक्यिो को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उनके पास नगद 2,98,200 / नगद जब्त किये जाकर उक्त दोनो से उक्त रूपये कहा ले जाने के बारे में पुछा तो उक्त रूपये आशुतोष उर्फ आशीष पुत्र रामकिशन बैरागी निवासी बेणीपुरिया को देने जाना बताया व आशीष बैरागी कनेरा मे इन्तजार करना बताया। जिस पर टीम के द्वारा आशुतोष उर्फ आशीष उर्फ काना बैरागी को डिटेन किया गया। आशुतोष उर्फ आशीष उर्फ काना बैरागी पुत्र रामकिशन बैरागी निवासी बेणीपुरिया थाना कनेरा पुलिस थाना रानी जिला पाली के प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट में दो साल से फरार चल रहा था। गैरसायलान राजु माली, दिनेश मीणा तथा अशुतोश उर्फ आशीष उर्फ काना बैरागी को धारा 126,170 बीएनएसएस मे गिरफतार किया जाकर नगद रूपये 2,98,200 रू को घारा 106 बीएनएसएस मे जब्त किया गया है। वांछित आरोपी आशुतोष उर्फ काना बैरागी के सम्बन्ध थाना रानी जिला पाली को सुचित किया गया है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment