फालना रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

SHARE:

फालना रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

हितेश प्रसाद।

फालना /पाली
रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य हित में आज प्रातः 10 बजे फालना रेलवे स्टेशन परिसर में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की रानी-फालना शाखा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।शाखा सचिव मोजी राम मीणा, अध्यक्ष मनोज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष चेतराम मीणा तथा CHI मनोज कुमार मीणा और CMI रघुवीर खटाना के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में श्री राम हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कीं। डॉ. रविन्द्र बिश्नोई, वसीम खान, जसराज पटेल, सुमन प्रजापत एवं प्रसन्न ने परामर्श प्रदान किया। लगभग 100 से अधिक रेलकर्मी, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं परिजनों ने लाभ उठाया।शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं समय पर चिकित्सा सलाह देना था, जो पूर्ण रूप से सफल रहा।नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन
रानी-फालना शाखा

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment