तस्करी में जब्त करीब 130 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया *

23 पुलिस थानों के 113 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा व अन्य मादक पदार्थ को पुलिस ने किया नष्ट।

तस्करी में जब्त करीब 130 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट।

*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला पुलिस की बड़ी उपलब्धि।*

चित्तौड़गढ़, आईजीपी रेंज उदयपुर के निर्देश पर चलाये जा रहे *ऑपरेशन त्रिनेत्र* के अंतर्गत जिले के 23 पुलिस थानों में जब्तशुदा अवैध डोडाचूरा, गांजा व अन्य नशीले पदार्थों को न्यायालय से भौतिक सत्यापन व निर्णय के बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी की उपस्थिति में जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा 130 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा, गांजा, ब्राउनशुगर, अल्प्राजोलम व एमडीएमए को नष्ट किया गया ।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि, जिले के पुलिस थानों के मालखाना एनडीपीएस एक्ट में जब्तशुदा मादक पदार्थों व वाहनों की वजह से लबालब भरे पड़े हुए हैं, जिससे अन्य जब्तशुदा मालों के रखने की समस्या आ रही थी। आईजीपी रेंज उदयपुर के निर्देश पर चलाये जा रहे *ऑपरेशन त्रिनेत्र* के अंतर्गत माल निस्तारण और थाने को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्य प्रणाली शाखा द्वारा संबंधित थानाधिकारियों से माल के निस्तारण के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त कर रिकॉर्ड तैयार किया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, पुलिस निरीक्षक जोधाराम, थानाधिकारी शंभूपुरा धर्मराज उ.नि. सहित संबंधित 23 थानों के थाना प्रभारी एवं मालखाना प्रभारी व कार्यप्रणाली शाखा प्रभारी एएसआई मनोज कुमार एवं कार्यालय के कर्मचारियों आदि की उपस्थिति में आवश्यक रिकॉर्ड मिलान करने के बाद मादक पदार्थों का वजन किया गया तथा संबंधित मालों के वजन करने व नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो इसके लिए सम्पूर्ण कार्यवाही के समय फोटोग्राफी व विडियोग्राफी करवाई गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, सदर चित्तौड़गढ़, कोतवाली निम्बाहेड़ा, चंदेरिया, गंगरार, शंभूपुरा, डूंगला, मंगलवाड़, बड़ीसादड़ी, रावतभाटा, बेगूं, भदेसर, बिजयपुर, बस्सी, निकुम्भ, कपासन, पारसोली, आकोला, राशमी, कनेरा, भैंसरोड़गढ़, जावदा व मण्डफिया कुल 23 पुलिस थानों में दर्ज कुल 113 प्रकरणों में से 89 प्रकरणों में अवैध मादक पदार्थ 128 क्विंटल 32 किग्रा 193 ग्राम डोडा चूरा, 16 प्रकरणों में 199 किग्रा 108 ग्राम गांजा, एक प्रकरण में 9 ग्राम अल्प्राजोलम, एक प्रकरण में 101 ग्राम ब्राउनशुगर व 06 प्रकरण में 493 ग्राम एमडीएमए को जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान तस्करों के कब्जे से जब्त किया गया था। उक्त सभी 113 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थो को जिला औषधि व्ययन समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारियों मुख्य सुरक्षा अधिकारी मानविजय सिंह, सुरक्षा अधिकारी कृपानंद झा, पर्यावरण प्रबंधक नरेंद्र भट्ट, जन सम्पर्क प्रबंधक दीपक भट्ट एवं अन्य टीम की उपस्थिति में मंगलवार सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment