इनोवा कार से 471 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त।

SHARE:

*जिला विशेष टीम व पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा मादक तस्करों के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही।*
इनोवा कार से 471 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त।

चित्तौड़गढ़।

जिला विशेष टीम व पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा मादक तस्करों के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक इनोवा कार से 471 किलो 485 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक महोदय चित्तौड़गढ श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार अवेध मादक पदार्थों की धरपकड कर तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान *ऑपरेशन त्रिनेत्र* के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह आर.पी.एस. के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप आर.पी.एस. के सुपरविजन में सोमवार को थानाधिकारी भगवान लाल पुनि पुलिस थाना मंगलवाड़ मय जाब्ता के डीएसटी टीम ईचार्ज हैड कानि. मुस्ताक द्वारा दी गई सूचना पर संगेसरा से करजली आने जाने वाले रास्ते पर (सरहद संगेसरा) एक इनोवा गाडी में रखे 23 प्लास्टिक के कट्टो में कुल 471 किलो 485 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित ईनोवा गाडी को जब्त किया गया इनोवा चालक अंधरे का फायदा उठाकर भाग गया अज्ञात अभियुक्त की तलाश जारी हैं।

*पुलिस थाना मंगलवाड टीमः-*
थानाधिकारी भगवान लाल पुनि, एएसआई जगदीश चन्द्र, कानि. प्रेमाराम, टंवरसिह, नारायण सिंह, भावेश व भैरूलाल।
*डीएसटी टीम :- *
डीएसटी प्रभारी हैड कानि. मुस्ताक, कानि. गणपतसिंह, दुर्गेश, जोगलाल व विरेन्द्र।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment