रामनगरी सोलर सिटी बनने की ओर अग्रसर,1 किलोवाट माइक्रो इन्वर्टर सिस्टम लॉन्च।

SHARE:

  1. रामनगरी सोलर सिटी बनने की ओर अग्रसर,1 किलोवाट माइक्रो इन्वर्टर सिस्टम लॉन्च

अयोध्या। रामनगरी अब आध्यात्मिक पहचान के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। गुरुवार को त्रिमूर्ति होटल में कृष्णा सोलर इंडस्ट्री द्वारा 1 किलोवाट माइक्रो इन्वर्टर सोलर सिस्टम का शुभारंभ किया गया। कंपनी टाटा पावर सोलर की अधिकृत चैनल पार्टनर है।कार्यक्रम कंपनी के डायरेक्टर उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार, 1 किलोवाट माइक्रो इन्वर्टर सोलर सिस्टम उच्च दक्षता और बेहतर सुरक्षा मानकों से लैस है। इसे स्थापित करने के लिए छत पर लगभग 80 से 100 वर्ग फीट स्थान की आवश्यकता होगी। इसकी कुल लागत लगभग 70 से 75 हजार रुपये बताई गई है।उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 45 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। यह सिस्टम प्रतिदिन औसतन 25 यूनिट तक बिजली उत्पादन करने में सक्षम है। अति गरीब उपभोक्ताओं को अतिरिक्त 20 प्रतिशत विशेष छूट देने की भी घोषणा की गई।कंपनी के डायरेक्टर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य किफायती और सुरक्षित सौर ऊर्जा को आमजन तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस योजना से जुड़ सकें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment