विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

देसूरी एसीबीईओ माली ने गिराली ,ढालोप व गुड़ा पृथ्वीराज विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

नाडोल,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिराली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढालोप, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा पृथ्वीराज का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान सोहनलाल गर्ग ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय की कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर पांचवीं आठवीं कक्षा की परीक्षा की तैयारियों का फीडबैक लिया व आगामी माह में कक्षा 3के विद्यार्थियों के लिए होने वाले बुनियादी अधिगम अध्ययन की चर्चा कर तैयारी के लिए निर्देश दिए। संस्था प्रधान सोहनलाल गर्ग ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर उप प्राचार्य विष्णु प्रसाद , राजेंद्र परिहार, रमेश कुमार वैष्णव, दिलीप सिंह देवल,तारा कुमावत, गिरधारीलाल, बसंतकुमार गर्ग गजेंद्र कुमार दहिया, अशोक कुमार, ब्रजपाल सिंह, कमलेश पंवार, अजयराज,हेमसिंह राजावत, गोविन्द सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । इससे पहले माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिराली व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा पृथ्वीराज का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति व विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संस्था प्रधान जीवाराम व मोहनलाल, समेत समस्त संस्था प्रधान व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में जाकर शिक्षा संबलन एप के माध्यम से संबलन प्रदान करते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment