चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भगवान श्री सांवलिया सेठ को भेंट किया चांदी का सिंहासन,
दो किलो चांदी से निर्मित है यह सिंहासन,
श्री सांवलिया सेठ के आई एक और अनोखी भेंट
सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ को एक और अनोखी भेंट आई है। भगवान श्री सांवलिया सेठ का मंदिर देश ही नही विदेशों में प्रसिद्ध है। भगवान श्री सांवलिया सेठ को उनके भक्तों के द्वारा नित प्रतिदिन सोने तथा चांदी के विभिन्न आभूषण तथा विभिन्न आकर्षक सामग्रियां भेंट की जाती है। इसी क्रम में सांवलियाजी निवासी श्रद्धालु टेंट व्यवसायी सुनिल कुमार, संजय कुमार मण्डोवरा के द्वारा भगवान श्री सांवलिया सेठ को दो किलो चांदी से निर्मित विशाल सिंहासन भेंट किया गया। भगवान श्री सांवलिया सेठ को पहली बार किसी श्रद्धालु के द्वारा चांदी का विशाल सिंहासन भेंट कीया गया। श्रद्धालु ने अपने परिजनों व मित्रों के साथ छप्पन भोग सहित चांदी के सिंहासन की शोभायात्रा निकालते हुए भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में पहुंचकर यह चांदी का सिंहासन भेंट किया तथा ठाकुरजी को छप्पन भोग धराया। श्रद्धालु ने मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में पहुंचकर चांदी का सिंहासन भेंट कर भेंट की रसीद प्राप्त की। इधर मंदिर मंडल के द्वारा श्रद्धालु को उपरना पहनाकर तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद व छवि भेंट कर स्वागत किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





