अयोध्या जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने आशुतोष त्रिपाठी
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ रिजवी ने अयोध्या जनपद जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष तेजतर्रार अधिवक्ता आशुतोष त्रिपाठी को मनोनीत किया है। उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने दी।श्री पाठक ने बताया कि आशुतोष त्रिपाठी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।उनके मनोनयन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, रामदास वर्मा, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह लल्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश तिवारी, पूर्व शहर अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, नाथ बक्स सिंह एडवोकेट, रामनाथ शर्मा एडवोकेट, अशोक कनौजिया, हरजीत सिंह सलूजा, सेवा दल के जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी तथा नगर अध्यक्ष वसंत मिश्र सहित अन्य कांग्रेसजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
पार्टी पदाधिकारियों ने आशा जताई कि आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ संगठन को और मजबूती प्रदान करेगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





