देसूरी ब्लाक के विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों ने की जोधपुर व जैसलमेर की विजिट
देसूरी,पाली।
समग्र शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए खेल गतिविधि व एक्सपोजर विजिट के तहत देसूरी ब्लाक के 14विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों ने जोधपुर व जैसलमेर की विजिट कर प्राकृतिक व शिल्प सौंदर्य को निहारा व ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को जाना।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने बताया कि विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों ने संदर्भ व्यक्ति रघुवीर सिंह व विशेष शिक्षक महेंद्र खदाव के निर्देशन में विशेष आवश्यकता वाले चयनित 14 विद्यार्थियों ने जोधपुर माचिया पार्क, रामदेवरा तीर्थ,सम के धोरों, जैसलमेर स्थित पटवो की हवेली , जैसलमेर वार म्यूजियम व सोनार किले का अवलोकन कर प्राकृतिक व शिल्प सौंदर्य को निहारा तथा ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को जाना। विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों ने रस्साकसी व गुब्बारे फोड़ने जैसे खेलों का भी आनंद लिया। मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी मोहनलाल बलाई ने सभी विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक भी लिया तथा संदर्भ व्यक्ति रघुवीर सिंह के कार्य को सराहा।
उल्लेखनीय है कि देसूरी ब्लाक में कुल 574विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। संदर्भ व्यक्ति रघुवीर सिंह के निर्देशन में विशेष शिक्षकों के प्रयासों से देसूरी ब्लाक विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए समग्र शिक्षा की गतिविधियों में पाली जिले में प्रथम स्थान पर है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





