जिला स्तरीय भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा: एसपीयू महाविद्यालय प्रथम।

SHARE:

जिला स्तरीय भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा: एसपीयू महाविद्यालय प्रथम।

फालना,पाली
अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 का पाली जिला स्तरीय परिणाम रविवार को जारी किया गया। ये परीक्षा 8 फरवरी को सादड़ी में आयोजित की गई थी। जिला संयोजक ओमप्रकाश सिनवारिया ने बताया कि गायत्री परिवार की ओर से ये परीक्षा पूरे देश भर में आयोजित करवाई जाती है, जिसमें लाखों विद्यार्थी भाग लेते हैं।
परीक्षा में विद्यार्थियों के चारित्रिक, नैतिक उत्थान के लिए सामान्य ज्ञान, संस्कार एवं संस्कृति संबंधी प्रश्न पूछे जाते हैं। महाविद्यालय स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में स्थानीय एसपीयू (पीजी) महाविद्यालय, फालना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व नारायण लाल, सिमरन बानो, हिमांगी त्रिवेदी, सीता सीरवी, राजेंद्र, यशपाल चौधरी, नरेश सुथार, ओमप्रकाश मीणा, दिनेश कुमार एवं किशोर चौधरी ने टीम के रूप में किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता ने इस उपलब्धि पर महाविद्यालय टीम को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय उपाचार्य एवं प्रभारी डॉ गौतम शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को शिल्ड, गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त होने पर छात्र छात्राएं काफी खुश नजर आए।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment