विज्ञान गणित शिक्षक प्रशिक्षण शिविर संपन्न।

SHARE:

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प के साथ तीन दिवसीय विज्ञान गणित शिक्षक प्रशिक्षण शिविर संपन्न
सादड़ी,पाली।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प के साथ स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में चल रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली के सानिध्य में संपन्न हो गया।
संस्था प्रधान मधु कुमारी गोस्वामी ने बताया कि आज दक्ष प्रशिक्षक खुमाराम ने अलग-अलग सत्रों में विज्ञान गणित शिक्षण अधिगम की प्रभावी क्रियान्विति, गणित विज्ञान के संदर्भ में आकलन की विस्तार से जानकारी दी।संभागियों ने अलग-अलग टी एल एम व प्रयोग प्रदर्शन कर पाठों को पढ़ाया।अंत में पश्च टेस्ट लिया गया। समापन सत्र में पाथेय देते हुए अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने कहा कि यह सदी ज्ञान की सदी है, नवाचारों की सदी है ।हमें इक्कीसवीं सदी की चुनौतियों के अनुरूप शिक्षण कराकर योग्य विद्यार्थियों को तैयार करना है। इस दौरान संभागियो भीम सिंह सोलंकी, गौतमचंद पालीवाल, बाबूलाल चौहान, शिवदयाल सोलंकी,महेश ने अनुभव कथन किए। मनीषा ओझा ने आभार व्यक्त किया।समापन सत्र की अध्यक्षता मधु कुमारी गोस्वामी ने की।मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया। मदनलाल माली व केना राम ने शिविर की व्यवस्थाएं संभाली।
उल्लेखनीय है कि देसूरी ब्लाक के विज्ञान व गणित शिक्षण विषय के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दिनांक 5फरवरी से प्रारंभ हुआ था।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment