शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

देसूरी एसीबीईओ माली ने सादड़ी विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

सादड़ी,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने स्थानीय राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बारली सादड़ी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम व महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मेघवालों बास सादड़ी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सादड़ी के संस्था प्रधान कसनाराम माली ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया। माली ने कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर विद्यालय की शैक्षिक सहशैक्षणिक प्रगति का फीडबैक लिया । संस्था प्रधान कसनाराम माली ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर राजबाला राठौड़ समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम व महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मेघवालों का बड़ा बास का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान राजाराम चौधरी व राजकुमार मेघवाल सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक सहशैक्षणिक व भौतिक स्थिति की जांच हेतु शाला संबलन एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment