सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कांग्रेस ने किया स्वागत, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय का कांग्रेस ने स्वागत किया है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने न्यायालय के उस आदेश को आम नागरिकों के हित में बताया, जिसमें 1 जनवरी 2026 से वाहनों के आगे-पीछे की केवल फोटो के आधार पर बनाए गए चालान को न्यायालय में अमान्य माना गया है तथा चालान की वैधता के लिए चालक के हस्ताक्षर को अनिवार्य किया गया है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह निर्णय आम वाहन चालकों के लिए राहत लेकर आया है। लंबे समय से केवल फोटो के आधार पर बनाए गए चालानों के कारण वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानियों और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। कई मामलों में बिना चालक की जानकारी के चालान जारी हो जाते थे, जिससे निर्दोष लोगों को कठिनाई उठानी पड़ती थी।उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा तथा नागरिक अधिकारों की रक्षा को मजबूती देगा। इस फैसले से पुलिस उत्पीड़न की शिकायतों में कमी आएगी और न्याय व्यवस्था में आम जनता का विश्वास और मजबूत होगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





