शिक्षण में नवीनतम तकनीक के उपयोग के सीखे गुर।

SHARE:

विज्ञान गणित शिक्षकों ने सीखे शिक्षण अधिगम की प्रभावी क्रियान्विति व शिक्षण में नवीनतम तकनीक के उपयोग के सीखे गुर।
सादड़ी,पाली।

स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली के सानिध्य में देसूरी ब्लाक के विज्ञान व गणित शिक्षकों ने शिक्षण अधिगम की प्रभावी क्रियान्विति व शिक्षण में नवीनतम तकनीक के उपयोग के गुर सीखे।
पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी की संस्था प्रधान मधु कुमारी गोस्वामी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन दक्ष प्रशिक्षक खुमाराम ने अलग-अलग सत्रों में दैनिक जीवन का गणितीय अवधारणाओं से जुड़ाव, विज्ञान शिक्षण अधिगम की प्रभावी क्रियान्विति, विज्ञान व गणित शिक्षण में नवीनतम तकनीक का प्रभावी उपयोग, विज्ञान गणित एस टी ई एम अंतर्गत विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। विज्ञान व गणित किट की सहायता से कक्षा में प्रयोग प्रदर्शन विधि से शिक्षण करना सिखाया। उन्होंने संभागियो की जिज्ञासाओं का समाधान किया।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने संभागियो से टेक्नो फ्रेंड बनने व अपना सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को देने का आह्वान किया। माली ने कहा कि हमें सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हितार्थ चलाई जाने वाली योजनाओं को क्रियान्वित करना चाहिए। इसके लिए इंस्पायर अवार्ड के लिए आवेदन करवाना, विज्ञान गणित मेले व प्रदर्शनी का आयोजन करना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत करणीय गतिविधियों की भी जानकारी दी।
शिविर की व्यवस्थाएं मदनलाल माली व केना राम ने संभाली। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020के क्रियान्विति के क्रम में विज्ञान व गणित शिक्षण कराने वाले शिक्षकों का तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment