रंगारंग कार्यक्रम एवं विभिन्न राज्यों की संस्कृति को एक मंच पर प्रस्तुत कर अखंड भारत को चित्रित किया।

SHARE:

स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव तेजस 2026 आयोजित

देसूरी,पाली।

स्वामी दयानंद सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर देसूरी का वार्षिकोत्सव तेजस 2026 के मुख्य अतिथि श्री भटियाणी माता मंदिर के भोपिजी गवरी देवी समारोह के अध्यक्ष विद्यालय के संस्थापक हरिओम पुरी गोस्वामी एवं विशिष्ट अतिथि समाज सेवी श्रवण कुमार वैष्णव, मोती लाल माली और भामाशाह रूपाराम सुथार के आतिथ्य में आयोजित किया गया। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं छात्रों के द्वारा ईश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं विभिन्न राज्यों की संस्कृति को एक मंच पर प्रस्तुत कर अखंड भारत को चित्रित किया गया। विद्यालय के संस्थापक गोस्वामी ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए बताया कि अभिभावक और शिक्षक मिलकर ही छात्रों का भविष्य संवार सकते है एवं गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी काजल वैष्णव ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और मंच का संचालन अमृत लाल घांची ने किया। अंत में विद्यालय की निदेशिका निर्मला गोस्वामी ने सभी मेहमानों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ हिम्मत कुमार, हरिश गर्ग, मनोज कुमार दुबे, ललित सीरवी, गणपत सिंह, नारायण लाल, रविना परिहार, काजल जोशी, करिश्मा राजपुरोहित, काजल शर्मा, जितेंद्र प्रजापत, सीमा कंवर और पूर्व स्टाफ चन्द्र शेखर पुरी व चेतना वैष्णव ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment