कमला प्रसाद यादव के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने की डीएम से मुलाकात,
वेतन न रोके जाने का मिला आश्वासन मानव सम्पदा पोर्टल व एनएससी समस्याओं पर डीएम ने दिया त्वरित समाधान का भरोसा
डीएम के आश्वासन से सफाई कर्मचारियों में बढ़ा विश्वास, संघ में खुशी का माहौल
अयोध्या। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, अयोध्या के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी निखिल टीका राम फुडे से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने मानव सम्पदा पोर्टल पर आय-व्यय से जुड़ी समस्याओं एवं एनएससी (NSC) से संबंधित आ रही परेशानियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संघ को आश्वस्त किया कि सफाई कर्मचारियों के वेतन किसी भी परिस्थिति में रोके नहीं जाएंगे तथा कर्मचारियों से जुड़ी सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर संघ के जिला मंत्री कमला प्रसाद यादव ने कहा कि “जिलाधिकारी महोदय द्वारा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और वेतन न रोके जाने का जो आश्वासन मिला है, उससे कर्मचारियों में विश्वास और उत्साह बढ़ा है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही सभी तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं का समाधान होगा।” जिलाधिकारी से हुई मुलाकात और सकारात्मक आश्वासन से सफाई कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। संघ ने प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष शिवजी वर्मा, जिला मंत्री कमला प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष अनिल यादव, संगठन मंत्री मालती देवी, संप्रेक्षक कमलाकांत मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





