अमानीगंज वार्ड में आज जनसमस्याओं का निदान कराएंगे महापौर
स्थानीय सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पार्षद संग मौजूद रहेगा नगर निगम के अधिकारियों का दल
अयोध्या। नगर निगम की टीम के साथ शुक्रवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी अमानीगंज वार्ड का भ्रमण कर सफाई, पेयजल, पार्क, नालियों एवं गलियों की स्थिति देखेंगे। इस दौरान जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान भी कराएंगे।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि नगर की सरकार आपके द्वार अभियान के तहत छह फरवरी को सुबह साढ़े सात बजे महापौर वार्ड में भ्रमण कर लोगों की शिकायतें और समस्याएं संकलित करेंगे और उसका यथासंभव समाधान कराएंगे। भ्रमण के मद्देनजर नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को टीम सहित मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि भ्रमण में जलकल, स्वास्थ्य, प्रकाश एवं निर्माण विभाग से जुड़ी टीमें शामिल रहेंगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





