अमेरिका निवासी भारतीय मूल के दंपती ने किया रामलला का दर्शन, सरयू आरती में हुए शामिल।

SHARE:

अयोध्या में अमेरिका निवासी भारतीय मूल के दंपती ने किया रामलला का दर्शन, सरयू आरती में हुए शामिल

अयोध्या। पावन तीर्थनगरी अयोध्या में अमेरिका में निवास कर रहे भारतीय मूल के श्रद्धालु दंपती का आगमन हुआ। इस अवसर पर दंपती ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सरयू नदी तट पर आयोजित भव्य सरयू आरती में सहभागिता की और इसके उपरांत राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीरामलला एवं राम दरबार का विधिवत दर्शन-पूजन किया।राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के दौरान नितिन भाटिया एवं निराली भाटिया (पति-पत्नी) भाव-विभोर दिखाई दिए। उन्होंने शांत वातावरण में पूजा-अर्चना कर प्रभु श्रीराम से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
दर्शन के पश्चात दंपती ने कहा कि अयोध्या की आध्यात्मिक ऊर्जा, दिव्य वातावरण और अनुशासित व्यवस्था मन को गहन शांति और आत्मिक संतोष प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या केवल एक धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और भारतीय मूल्यों का जीवंत प्रतीक है।श्रद्धालु दंपती ने पुनः अयोध्या आगमन की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि इस पावन भूमि का वातावरण प्रत्येक भक्त को प्रभु श्रीराम से आत्मिक रूप से जोड़ देता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment