बस स्टॉप के पास चला डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान।

SHARE:

बस स्टॉप के पास चला डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान

अयोध्या।सिविल लाइन स्थित बस स्टॉप के पास डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान फुटकर सवारियां भरकर चल रहे वाहनों की सघन जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कई ऐसे वाहन पकड़े गए, जो बिना निर्धारित परमिट और पंजीकरण शर्तों का पालन किए सवारियों की ढुलाई कर रहे थे। परिवहन नियमों के उल्लंघन में कई डग्गामार वाहनों का चालान किया गया।पीटीओ राजेश कुमार ने बताया कि बिना वैध परमिट, लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेजों के सवारी ढोने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment