चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
सांवलिया जी उप जिला चिकित्सालय को मिली स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
की सौगात।
सांवलिया जी उप जिला चिकित्सालय में आज महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम सालवी (लूणदा) ने चिकित्सा अधिकारी के पद पर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदस्थापन से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है, विशेषकर महिलाओं एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में।
डॉ. नीलम सालवी ने नीट परीक्षा में राजस्थान राज्य स्तर पर 9वां स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया था। उन्होंने एमबीबीएस की शिक्षा उदयपुर स्थित आरएनटी मेडिकल कॉलेज से पूर्ण की, वहीं महिला एवं प्रसूति रोग (गायनेकोलॉजी) में स्नातकोत्तर डिग्री डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज से अर्जित की है।
इससे पूर्व डॉ. सालवी रावतभाटा ब्लॉक में चिकित्सा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, जहाँ उनके कार्य एवं समर्पण की व्यापक सराहना हुई। चिकित्सा क्षेत्र से उनका पारिवारिक जुड़ाव भी उल्लेखनीय है। उनके पति वर्तमान में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके ससुर हाल ही में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात डॉ. नीलम सालवी ने अपने परिवार सहित प्रसिद्ध सांवलिया जी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं चिकित्सालय स्टाफ ने उनका स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव, विशेषज्ञता एवं सेवाभाव से क्षेत्र की जनता को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





