लोढा पब्लिक स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2026 आयोजित हुआ।

SHARE:

एस.पी.यू.जैन शिक्षण संघ द्वारा संचालित कनकराज सावंतराज लोढा पब्लिक स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2026 आयोजित हुआ।

फालना,पाली

कनकराज सावंत राज लोढ़ा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ मनीष कोचर ने बताया, पूरे वर्ष की गतिविधियों में बोर्ड परीक्षा व शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों में विद्यार्थियों द्वारा अपना सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है उन विद्यार्थियों को मोमेंटो व मेडल पारितोषिक दिया गया, कार्यक्रम के शुरुआत में माँ सरस्वती व वल्लभ सूरी महाराज के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की व अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया आयोजन में मुख्य अतिथि.शांतिलाल बोकडिया विशिष्ट अतिथि अमित मेहता,अशोक परमार,विपिन चौधरी,अंकित राठौड, सुरेशचन्द्र अग्रवाल गणमान्य अतिथि महेन्द्र भंडारी,महेन्द्र बदलोटा अतिथि बनकर मंच की शोभा बढ़ाई, विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतिया दी गई,मंच संचालन विद्यालय के छात्र छात्रा राधिका परिहार,सुहाना कुमारी प्रद्युम्न सिंह,नीति गोलेच्छा,विनिता सुथार, याशी सोनी,ने किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment