दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 36 ट्राईसाइकिल वितरित।

SHARE:

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 36 ट्राईसाइकिल वितरित।

अयोध्या।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा विकास खण्ड बीकापुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बीकापुर श्री अमित सिंह चौहान ने 36 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित कीं। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी बीकापुर, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम सचिव तथा विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment