अचेत मिली मादा पैंथर, सुरक्षित रेस्क्यू कर रणकपुर रेस्क्यू सेंटर में उपचार जारी।

SHARE:

सादड़ी माण्डीगढ़ वनखण्ड में अचेत मिली मादा पैंथर, सुरक्षित रेस्क्यू कर रणकपुर रेस्क्यू सेंटर में उपचार जारी।

सादड़ी/पाली

कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य की सादड़ी रेंज अंतर्गत माण्डीगढ़ वनखण्ड को एक मादा पैंथर अचेतावस्था में मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम व टाइगर रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा और पैंथर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उपचार हेतु रणकपुर रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया गया।

रेंज अधिकारी जितेन्द्रसिंह शेखावत ने बताया कि माण्डीगढ़ वन चौकी के पीछे वनभूमि में पैंथर के पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची टीम के सामने पैंथर कुछ देर के लिए उठकर चली, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर पुनः अचेत होकर गिर गई। इसके बाद वनकार्मिकों ने जाल की सहायता से उसे सुरक्षित पकड़कर पिंजरे में रखा।

रेस्क्यू अभियान में वनकार्मिक ईश्वरसिंह चौहान, अजीत विश्नोई, संजय, सुनील, रामेश्वर फिड़ौदा, सतीश प्रजापत, गणपतनाथ सहित टाइगर रेस्क्यू दल के रफीक पठान व अशोक देवड़ा शामिल रहे। उड़नदस्ता वाहन से पैंथर को मोड़िया वनखण्ड स्थित रणकपुर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया।

रेस्क्यू सेंटर में पशु चिकित्सक डॉ परीक्षित पुरोहित की देखरेख में पैंथर का उपचार किया जा रहा है। उपवन संरक्षक डॉ रामानन्द भाकर व सादड़ी सहायक वन संरक्षक प्रमोदसिंह नरुका ने बताया कि विशेषज्ञों की सलाह से इलाज किया जा रहा है, ताकि अन्य वन्यजीवों में किसी प्रकार का संक्रमण न फैले। पैंथर के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। फिलहाल उसकी हालत पर वन विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment