चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
एक्सप्रेसवे से आवारा गौवंश को भेजा जा रहा सुरक्षित गौशाला
चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (चित्तौड़गढ़-उदयपुर एक्सप्रेसवे) पर आवारा विचरण कर रहे गौवंश और नंदियों की सुरक्षा के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने विशेष अभियान छेड़ा है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल चौधरी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय दिलाना है।
UEPL के एसपीवी हेड सूर्य प्रताप सिंह और ऑपरेशन हेड इंतजार हुसैन के नेतृत्व में टीम द्वारा पूरी योजनाबद्ध तरीके से गौवंश को रेस्क्यू किया जा रहा है। अब तक कुल 75 गौवंश को विभिन्न गौशालाओं में पहुँचाया गया है, जिनमें:
श्री महावीर गोपाल गौशाला, चिकारड़ा: 31 गऊ, नंदी।
बागेश्वर गौशाला: 30 गऊ , नंदी।
श्री अंबेश गुरु कृष्णा महावीर गौशाला, मंगलवाड़: 14 गऊ, नंदी।
इस कार्य से वाहन चालकों (Road Users) को बड़ी राहत मिली है और बेसहारा पशु भी अब सुरक्षित हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





