देसूरी एसीबीईओ माली ने मगरतलाव ,कोलर, गुड़ा कलां व सांभरिया का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
खिंवाड़ा,पाली ।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरतलाव ,कोलर , राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़ा कलां व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांभरिया का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरतलाव के संस्था प्रधान चंदन सिंह ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया। माली ने कक्षाओं, तृतीय परख,आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर बोर्ड परीक्षा की विद्यार्थियों द्वारा की जा तैयारियों का फीडबैक लिया ।संस्था प्रधान चंदन सिंह ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर रंगासिंह गुर्जर, हेमराज मीणा, श्रवण कुमार, कैलाश चंद्र, अमराराम, विष्णु दत्त जोशी, राजेश कुमार,कुंदन मीना,भरत कुमार व राहुलकुमार रानीवाल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़ा कलां व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांभरिया का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान जसवंत सिंह जैतावत, दलपतसिंह सोलंकी व प्रकाश चंद मीना सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक सहशैक्षणिक व भौतिक स्थिति की जांच हेतु शाला संबलन एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





