16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वरिष्ठ व नव मतदाताओं का सम्मान।

SHARE:

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वरिष्ठ व नव मतदाताओं का सम्मान।

अयोध्या।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस राजकीय इंटर कॉलेज, अयोध्या में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं श्रीमती कलावती, श्रीमती गुड्डी वर्मा, रफीक, चौतराम एवं भगवानदास को शॉल भेंट कर माल्यार्पण के साथ सम्मानित किया गया। वहीं पहली बार मतदाता बने 18 वर्ष आयु के युवाओं कु. साधना विश्वकर्मा, कु. तान्या चौरसिया, कु. चांदनी एवं कु. अनुष्का को मतदाता पहचान पत्र, बैज व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही रंगोली, क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र व शब्दकोष प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित नागरिकों व मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अपील की कि कोई भी मतदाता छूटे नहीं और सभी नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। कार्यक्रम में सभी को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।समारोह में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अनिरूद्ध प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राम प्रसाद त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी, प्रधानाचार्यगण उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment