अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ में जुटे देश-दुनिया के कलाकार।
अयोध्या।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में आयोजित अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ में देश-दुनिया के कलाकारों का संगम देखने को मिल रहा है। महोत्सव के दौरान 51 कलाकारों को अयोध्या कला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय कला, संस्कृति, लोककला, साहित्य, संगीत व नृत्य परंपराओं का संरक्षण व संवर्धन है।सायंकालीन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. के.एम. श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि डॉ. धीरज श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान अयोध्या आर्ट गैलरी का अवलोकन भी किया गया। अयोध्या क्रिएटर अवार्ड शो में फिल्म व कला जगत से जुड़े अतिथियों की मौजूदगी रही, जिसमें कई डिजिटल क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया।लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अवधी गायन, जादू व संगीत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। आयोजकों के अनुसार रविवार को संगीत कुंभ का फाइनल सहित विभिन्न सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





