परमहंस महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता शपथ का कार्यक्रम संपन्न।

SHARE:

परमहंस महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता शपथ का कार्यक्रम संपन्न।

*मतदाता स्वतंत्र,निष्पक्ष,बिना प्रलोभन मताधिकार का करें प्रयोग- डॉ सुनील कुमार तिवारी*

अयोध्या –
अयोध्या स्थित परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय विद्याकुंड अयोध्या में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शिक्षकों छात्र छात्राओं द्वारा शपथ लिया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ सुनील कुमार तिवारी के अगुवाई में संपन्न हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार तिवारी ने बताया शासन की मंशा के अनुरूप उच्च शिक्षा विभाग द्वारा यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानो में मनाया जा रहा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर लोकतांत्रिक मर्यादा को बनाए रखते हुए स्वतंत्र,निष्पक्ष और बिना प्रलोभन मताधिकार का प्रयोग करने का शपथ लिया गया। डॉ तिवारी ने कहा
भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। इसी उद्देश्य से आज हम यहां एकत्रित हुए है। बी एड विभागाध्यक्ष डॉ अमरजीत पाण्डेय ने कहा
भारत देश की 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है, इसलिए देश के प्रत्येक चुनाव में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करनी चाहिए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ आर आर यादव, डॉ सुधांशु त्रिपाठी,जिलाजीत दुबे, डॉ श्वेता गुप्ता,अंजनी शुक्ला, जुल्फिकार हैदर,विजय कुमार शुक्ला,इन्द्र कुमार सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक और छात्र उपस्थिति रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment