राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादसोड़ा परिसर में निपुण मेला आयोजित किया।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादसोड़ा परिसर में निपुण मेला आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती को दिप प्रज़्वलित कर की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर मुस्तफा बोहरा थें कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रशासक शंभू सुथार ने की विशिष्ट अतिथि अशोक अग्रवाल गोपालसिंह तंवर रमेश चण्डालिया गोविन्द सोनी बाबुलाल माली एडवोकेट कैलाश जाट मुकेश सरावगीय सुरेश लोहार पीयूष सोनी भूरा लाल माली लोकेश दर्जी सभी का कुंमकुंम तिलक मेवाड़ी पगडी़ व उपरना पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। डॉक्टर मुस्तफा बोहरा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं विद्यालय में 25 कंप्यूटर एकलव्य ज्ञान केंद्र में कंप्यूटर एवं इनवर्टर कैमरे लगाने की घोषणा की। निपुण मेला में बच्चों द्वारा अलग-अलग स्टॉले लगाई गई जिसमें श्रीराम जी का मंदिर ट्यूबवेल की मशीन कई बच्चों ने चार्ट पर पेंटिंग कर डॉक्टर सुभाष चंद्र बोस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की छाया चित्र पेंटिंग बनाई कई बच्चों ने पॉपकॉर्न राबड़ी की व चाय की स्टॉल एवं बच्चों ने मिट्टी के खिलौने बर्तन भी बनाये जिनका अवलोकन डॉक्टर मुस्तफा बोहरा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भदेसर सत्यनारायण गर्ग व अतिथियों ने स्टाल का भौतिक निरीक्षण किया। बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी जिनको डॉक्टर मुस्तफा बोहरा की ओर से केस राशि एवं ऊपरना ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। डॉक्टर मुस्तफा बोहरा ने प्रारंभिक शिक्षा भादसोड़ा से प्राप्त की डॉक्टर बनकर अमेरिका में अपनी सेवाएं दे रहे हैं गांव के प्रति लगाव इतना की शिक्षा के क्षेत्र में हर प्रकार की सहायता करने के लिए तत्पर रहते हैं। प्रिंसिपल सत्यनारायण दाधीच ने बताया कि राम सेवा समिति के द्वारा सभी बच्चों के भजन की व्यवस्था की गई। मंच संचालन गंगाराम खटीक ने किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment