युवक की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार,बंधक बना कर गंभीर मारपीट की थी।

SHARE:

युवक की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार।

बंधक बना कर गंभीर मारपीट की थी।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

बेट्री व टायर चोरी आदि के झूठे आरोप लगा बंधक बना भीलवाड़ा जिले के एक युवक शंकरसिंह की हत्या के मामले में गंगरार थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त हथियार तथा वाहन जब्त किये हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 14 जनवरी को पुलिस कंट्रोल रूम से थाना गंगरार पर सूचना मिली कि महात्मा गांधी अस्पताल चौकी जिला भीलवाडा में 22 वर्षीय शंकर सिंह पुत्र भगवान सिंह रावना राजपूत निवासी मंगरोप थाना मंगरोप जिला भीलवाड़ा को रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने महादेव होटल संचालक व अन्य व्यक्तियो द्वारा रात्रि में बंधक बना लिया व उस पर बेट्री व टायर चोरी आदि के झूठे आरोप लगाकर उसके साथ जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला कर गम्भीर मारपीट की जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। शंकरसिंह की मृत्यु पर परिजनों द्वारा राज्य सरकार से आर्थिक सहायत प्राप्त करने हेतु विरोध प्रदर्शन किया गया जिस पर मृतक के परिजनों को समझाईश की जाकर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। घटना में कार्यवाही हेतु प्राप्त रिपोर्ट पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार शिवन्यासिंह के पर्यवेक्षण में एसएचओ गंगरार श्यामाराम पुनि, एएसआई महेंद्रसिंह, शिवलाल, रमेश चंद्र, हैड कानि. विक्रमसिंह, युवराजसिंह, कानि. प्रदीप, बाबुलाल, सुनिल, अमित व सतीश द्वारा अनुसंधान के दौरान अविलम्ब संदिग्धों को डिटेन किया जाकर अनुसंधान किया गया एवं आरोपियों 30 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र लक्ष्मण अहीर निवासी तख्तपुरा पुलिस थाना हमीरगढ जिला भीलवाडा, 26 वर्षीय श्यामलाल पुत्र मांगीलाल सालवी निवासी सगतपुरिया पुलिस हमीरगढ जिला भीलवाडा, 28 वर्षीय सत्य नारायण पुत्र उदयराम गुर्जर निवासी त्रेष्टा पुलिस थाना गंगरार जिला चितौडगढ़ व 22 वर्षीय कानाराम पुत्र प्रभुराम जाट निवासी होडू पुलिस थाना सिणधरी जिला बाडमेर को गिरफ्तार कर उनके द्वारा घटना में प्रयुक्त हथियार तथा वाहन बरामद किये गए। घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज तथा आरोपियों के मोबाईल फोन से घटना से संबंधित विडियो प्राप्त किये जाकर विश्लेषण किया गया। अनुसंधान के बाद गिरफ्तारशुदा आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाए गए हैं। प्रकरण में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment